उत्तराखंडक्राइम

गुमानीवाला : शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने 106 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को पकड़ा है। पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र के गुमानीवाला में अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला के पास से 106 लीटर कच्ची शराब से भरी कैन बरामद की। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि महिला की पहचान शीला देवी निवासी मनसा देवी गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, रानीपोखरी पुलिस ने दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि जाखन नदी पुल के पास शमशाद पुत्र महबूब हसन निवासी थानो रानीपोखरी को चेकिंग के लिए रोका। उसके पास से शराब मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *