उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने के लिए मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने UMTA की ली बैठक

Spread the love

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (UMTA) की बैठक ली। मुख्य सचिव के पूर्व के आदेशों के क्रम में शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) पाक्षिक रूप से बैठक आयोजित करायी जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए आमजन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास जगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया जाना भी आवश्यक है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के साथ ही नियमितता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक समान योजना कहीं कारगर साबित नहीं होगी, किसी भी योजना के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान तैयार किया जाना चाहिए। यातायात व्यवस्था के लिए भी यही आवश्यक है, कि एरिया स्पेसिफिक प्लान तैयार किया जाए। यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *