उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशिक्षास्वास्थ्य

उत्तराखंड प्रदेश में अब चलेगा स्कूल चलो अभियान

Spread the love

उत्तराखंड देहरादून।

डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड सरकार 11 अप्रैल को बड़े स्तर पर प्रदेश भर में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करने जा रही है. कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क किताबें वितरित करने के साथ ही सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि स्कूल चलो कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रदेश भर के स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान बच्चों को निशुल्क किताबें वितरित करने के साथ ही इस बार सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी स्कूलों से संबंध चार लाख से ज्यादा बच्चों को भी किताबें वितरित की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *