उत्तर प्रदेशउत्तराखंडधार्मिकराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

UP बरेली में राम नवमी पर निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

Spread the love

बरेली। रामनवमी पर कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए।

 

बरेली में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर राममय हो गया। सड़कें श्रीराम के जयकारों से गूंज उठीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर के पुराना शहर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से रामनवमी की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा से पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता व भगवान हनुमान के स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्षद छंगामल मौर्य, राजेश मौर्य, राजेश मौर्य उर्फ बबलू भैया, दिनेश समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *