उत्तराखंड

आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में कुलपति और मृत्युंजय मिश्रा के बीच चल रही जंग से बढ़ी कार्मिकों की परेशानी , नही मिला दिसंबर माह का भी वेतन

Spread the love

आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय मृत्युंजय मिश्रा और कुलपति के बीच चल रही जंग के बीच विश्वविद्यालय के कार्मिकों की परेशानियां बढ़ गई हैं जी हां  विश्वविद्यालय के कार्मिकों को अभी तक दिसंबर2021 का वेतन नहीं मिला है, जिससे कार्मिकों के सामने परिवार के भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है।

शासन ने कुलसचिव के पद पर मृत्युंजय मिश्रा की तैनाती की है, लेकिन वीसी सुनील जोशी ने उनके पद पर योगदान को स्वीकार नहीं किया है।मिश्रा कैंप कार्यालय चला रहे हैं।तकनीकी रूप से मिश्रा ही वेतन बिलों पर वर्तमान में अधिकृत हैं।वीसी ने मिश्रा को काम करने से रोक तो दिया लेकिन शासन से वेतन आहरण हेतु व्यवस्था नहीं कराई गई।

 

।अधिकांश कार्मिकों की चुनाव में अन्यत्र ड्यूटी लगी है।वेतन नहीं मिलने से उनके लिए चुनाव ड्यूटी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन वेतन के अभाव में मुश्किल हो गया है।शासन की अनदेखी से यही लग रहा है कि चुनाव सम्पन्न होने और नयी सरकार बनने तक आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कार्मिकों को वेतन के लिए तरसना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *