बागेश्वर जिले के कठायतबाड़ा में छाया गुलदार का कहर, लगातार पालतू मवेशियों को बना रहा निवाला
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर के कठायतबाड़ा में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। वह लगातार पालतू मवेशियों को मार रहा है। यही नहीं अब तो घरों के बरामदे तक घुसने लगा है। जिससे महिला, बच्चे और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की हैकठायतबाड़ा क्षेत्र में गुलदार घर के आंगन और बरामदे से मवेशियों को उठाने लगा है। जिसके कारण नागरिक भयभीत होने लगे हैं।
बीती रविवार की रात कठायतबाड़ा स्थित एक घर की सीढ़ी से चढ़ कर गुलदार बरामदे में घुस गया। वहां बंधे कुत्ते को उठा ले गया। काफी देर तक भ्रमण कर रहा गुलदार सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने शोरगुल भी किया, जिसके बाद गुलदार वहां से झाड़ियों की तरफ भाग गया। इस बीच दांगण, कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा, आरे तक गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में दहशत फैल गई है।
