बदलते मौसम में फैल रहा H3N2 संक्रमण, घबराएं नहीं सतर्क और सजग रहें
सीनियर फिजीशियन डॉ एसडी जोशी की बातों पर नहीं दिया ध्यान तो जकड़ लेगा सर्दी और शरीर का दर्द
देहरादून। उत्तराखंड में बदलते मौसम से आम आदमी बेहद परेशान है। पिछले फरवरी महीने से मौसम में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के वक्त ज्यादा ठंड होती हैं। तो वहीं दोपहर के वक्त तेज धूप होता है। जिसकी वजह से गर्मी बढ़ जाती है। शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। जिसकी वजह से गर्म कपड़े, रजाई और कंबल ओढ़ना पड़ता है। मौसम में हो अचानक से इस बदलाव के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं इससे आपको फ्लू, सर्दी-खांसी और फिवर का शिकार भी हो सकते हैं। उत्तराखंड के जाने-माने वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एसडी जोशी कहते हैं कि इस बदलते हुए मौसम में बच्चे और बुजुर्गों को खास ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि इसका सीधा असर हेल्थ पर पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव से एच3 एन2 वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों के अलावा बच्चे और बुजुर्ग जल्दी संक्रमित हो रहे हैं। इससे चार से पांच दिनों तक बुखार, सर्दी-जुकाम और गले में खराश का सामना करना पड़ रहा है।
