देहरादून की इन दो विधान सभाओ में जमीन का बड़ा हिस्सा हुआ फ्रीज, जमीनों की खरीद-बिक्री पर लगी रोक
विधानसभा रायपुर- डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों में जमीन का बड़ा हिस्सा फ्रीज, जमीनों की खरीद-बिक्री पर लगी रोक उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जमीनों को फीज जोन घोषित कर दिया है।

ऐसे में अब लोग इस जगह जमीन को खरीद और बेच नहीं सकेंगे। कैबिनेट बैठक में फैसला लेने के बाद उत्तराखंड सरकार ने यह आदेश जारी किया है। देहरादून में रायपुर में प्रस्तावित नए विधानसभा भवन के लिए आवास विभाग ने रायपुर और डोईवाला विधानसभा के बड़े हिस्से को फ्रीज जोन घोषित कर दिया है
