उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं शहीद दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में हुआ भव्य कार्यक्रम

Spread the love

देहरादून 23मार्च2023

देहरादून।सवाल सामाजिक संस्था (महिला सशक्तिकरण हेतु एक पहल) की अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं शहीद दिवस के उपलक्ष में देहरादून स्थित नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि अनुकृति गुसाईं रावत,दीपक जुयाल प्रदेश सचिव शिवसेना ने शिरकत कर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने का काम किया।

वही अतिथि पुष्पा बड़थ्वाल आरती गॉड प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने भी शिरकत कर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने का काम किया।
सम्मानित महिलाएं:–
शशि प्रभा,
नीलिमा गर्ग,दिव्या नेगी,राखी उपाध्याय डॉक्टर विदुषी जैन वीणा बेंचवाल,मनीषा, सरिता जुयाल, संगीता, आनंद पुंडीर मुन्नी बिष्ट,जमुना रावत,सवाली गुरुंग
वही कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर प्रोफेसर विमलेश डिमरी, चंद्रवीर, गायत्री, अधिवक्ता राकेश, कार्यक्रम संयोजक हेमलता बहन, सहसंयोजक दीपा गढ़िया व वेदांत मिश्रा और कार्यक्रम का संचालन मेघा कुंवर ने किया।

संस्था के बच्चों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिया वही कार्यक्रम में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया
बतौर मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज का समय नारियों का समय है नारी अपने आप में सदैव पूज्यनीय है क्योंकि नारी ही जननी है और नारी ही शक्ति का रूप है।


वहीं विशिष्ट अतिथि अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा कि आज नारी हर जगह अपना परचम लहरा रही है आज नारी सभी परिस्थितियों के लिए सदैव तैयार रहती है और नारी आज कहीं भी अबला या किसी चीज की मोहताज अब नहीं रही है अपने आप में यह एक शक्ति है और सामाजिक रुप से भी महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर रही है उन्होंने बच्चों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दिए जाने पर भी खुशी जताते हुए कहा कि हमारी बच्चियां काफी प्रतिभावान हैं।


आपको बता दें कि सवाल सामाजिक संस्था महिला सशक्तिकरण की दिशा में सदैव अग्रसर रहती है यह करीब उत्तराखंड के सभी राज्यों में पिछले 7 सालों से नारी उत्थान के क्षेत्र में काम कर रही है वही सवाल सामाजिक संस्था गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने का काम करती है बतौर अध्यक्षा लक्ष्मी बिष्ट का कहना हुआ कि सवाल सामाजिक की मदद से कई बच्चियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपने परचम को लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *