उत्तराखंड

ऋषिकेश मार्ग पर देर रात सातवे मोड़ पर तीन कारो में आपसी भिड़ंत

Spread the love

ऋषिकेश l देहरादून मार्ग पर शुक्रवार देर रात तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई.इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए जिनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई है.इस हादसे में एक कार सड़क पर पलट भी गयी.हादसे में हुए घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, तीनों का उपचार जारी है

हादसा ऋषिकेश-देहरादून रोड पर सात मोड़ के पास की है. यह रोड ऋषिकेश से रानीपोखरी-जोलीग्रांट एयरपोर्ट-देहरादून जाने वाला प्रमुख मार्ग है.इस सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही होती रहती है,हाइवे होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी काफी तेज रहती है,बताया जा रहा है की घने कोहरे की वजह से दो कारों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी,जबकि तीसरी भी तेज रफ्तार में आते हुए दुर्घटना ग्रस्त कारों से जा टकराई टक्कर लगने के बाद एक कार सड़क के किनारे पलट गई l वाहन सवार यात्रियों ने किसी तरह से वाहन के भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं. जिन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया है. जिनका उपचार जारी है l

दुर्घटना में आल्टो सवार अमन कंडवाल (25 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी विकास मार्ग पौड़ी, उसका चचेरा भाई अनिकेत कंडवाल (26) पुत्र उत्तम सिंह और दूसरे वाहन में सवार शरण सिंह (25) पुत्र विजय सिंह निवासी गली नंबर नौ गंगा नगर ऋषिकेश घायल हो गए. इससे पहले भी इस क्षेत्र इस तरह की कई दुर्घटनाएं हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *