उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयहेल्थ

हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश- बर्फबारी का पूर्वानुमान, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 19 व 20 मार्च को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, 15 मार्च को एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान मंडी में 17 व बैजनाथ में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, सुंदरनगर 9.0, भुंतर 8.4, कल्पा 1.2, धर्मशाला 13.2, ऊना 11.7, नाहन 18.3, केलांग 0.1, पालमपुर 10.5, सोलन 8.8, मनाली 5.0, कांगड़ा 12.4, मंडी 9.6, बिलासपुर 14.5, हमीरपुर 10.0, चंबा 10.1, डलहौजी 6.7, जुब्बड़हट्टी 12.4, कुफरी 6.9, कुकुमसेरी 1.2, नारकंडा 4.1, कसौली 12.8, रिकांगपिओ 4.5, सेऊबाग 7.5, धौलाकुआं 13.4, बरठीं 9.5, पावंटा साहिब 16.0 और सराहन में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *