उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराष्ट्रीयशिक्षा

आज हुई झंडे मेले की नगर परिक्रमा महंत देवेंद्र दास एवम संगत रही शामिल

Spread the love

उत्तराखंड देहरादून
राजधानी देहरादून के सबसे प्रसिद्ध झंडे मेले की शुरुआत 12 मार्च को हो चुकी है जहां पर अनेकों जगह से आए हुए तमाम गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की, वही झंडे मेले के तीसरे दिन यानि 14 मार्च को सुबह नगर परिक्रमा रैली निकाली गई।

इस परिक्रमा रैली में करीब सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु नगर भ्रमण पर निकले वहीं देहरादून के घंटाघर में महंत देवेंद्र दास का श्रद्धालुओं ने भव्य तरीके से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

 

वही मीडिया को संबोधित करते हुए महंत देवेंद्र दास ने कहा कि यह परिक्रमा दरवार साहिब से शुरू होकर सहारनपुर चौक से होते हुए कामली रोड,घंटाघर और लक्खीबाग इत्यादि जगहों से आगे बढ़ेगी और जगह जगह भजन कृतन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद देता हूं और यह उनसे आग्रह करता हूं कि वह अपनी इस परंपरा संस्कृति को हमेशा जीवंत रखें और अधिक से अधिक संख्या में नगर भ्रमण में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

महंत देवेंद्र दास,, गद्दी नसीन महंत

वही झंडे मेले की नगर परिक्रमा को लेकर एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि इसके लिए हमने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में कोई व्यवधान ना हो,साथ ही झंडे मेले की नगर परिक्रमा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो पाए इसके लिए हमने पुख्ता तैयारिया कर ली है।द

दीलीप सिंह कुंवर(एसएसपी)देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *