उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकशिक्षाहेल्थ

हरिद्वार में लारेंस विश्नोई के नाम के एक कारोबारी के बेटे से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला आया सामने

Spread the love

हरिद्वार। पंजाब के चर्चित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लारेंस विश्नोई के नाम से उत्तरी हरिद्वार निवासी एक कारोबारी के बेटे से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी का बेटा अभी मुंबई में है। कारोबारी सुभाष माहेश्वरी ने एसएसपी अजय सिंह से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई। एसएसपी ने पुलिस व एसओजी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी अजय सिंह से कारोबारी सुभाष माहेश्वरी ने मुलाकात कर बताया कि उनके बेटे की ससुराल मुंबई में है। फिलहाल उनका बेटा अपनी ससुराल गया हुआ है। बताया कि मुंबई में उसके मोबाइल फोन पर एक शख्स ने कॉल कर खुद को कुख्यात लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 20 लाख की रकम मांगी है। जिससे उनका बेटा घबराया हुआ है और उसने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर लिया है।

बताया कि उसके मोबाइल फोन पर मैसेज भी भेजे गए हैं। जिसमें रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी गई है। युवक ने अपने पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। कारोबारी सुभाष माहेश्वरी ने एसएसपी अजय सिंह से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में एसओजी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल नंबर की कुंडली खंगालने पर कुछ अहम सुराग भी एसओजी को मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *