उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराजनीतिशिक्षाहेल्थ

मुख्यमंत्री ने भंडारी बाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा

Spread the love

सीएम धामी ने पुलिस को दिया एक हफ्ते में हत्या का खुलासा करने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिनों देहरादून के भंडारी बाग क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में बड़ा बयान दिया है ।मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि इस घटना का पुलिस अधिकारी लोग एक हफ्ते में खुलासा करें। उन्होंने कहा कि यदि बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा 1 सप्ताह के भीतर नहीं होता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही सभी की जवाबदेही तय की जाएगी। बताते चलें कि विगत दिनों देहरादून के भंडारी बाग क्षेत्र में घर में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या कर बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर और शांति व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े होने लग गए थे। ऐसे में आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से सीएम धामी ने सख्त लहजे में यह बात कही कि अगर बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा एक सप्ताह में नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *