पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा बड़थ्वाल के निवास पर भव्य होली मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित
देहरादून उत्तराखंड मियावाला
आज मियावाला देहरादून में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा बड़थ्वाल के निवास स्थान पर होली मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें उत्तराखंड के परंपरागत लोक गीतों, भजन कीर्तन, फिल्मी गीत संगीत के साथ हुलियारों के गीतों ने समा बांधा जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित लोग झूम उठे।
वही पूर्व जिलापंचायत श्रीमती पुष्पा बड़थ्वाल ने सभी उपस्थित लोगों एवम प्रदेश वासियों से मिलजुलकर इको फ्रैंडली होली का त्योहार मनाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए मिल जुल कर त्यौहार मनाने से खुशी दुगनी हो जाती है।

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यरूप से दीपा जोशी,हिमानी पंत,रीना चौहान,शबनम थापा,पुष्पा प्रजापति,रानी बडोला, मीनाक्षी सुंदरियाल,हरिप्रिया पंत,बिना भट्ट,सीमा जोशी,शोभा ध्यानी,कमला चौहान,सुमन बंदूनी,लक्ष्मी रावत,पुष्पा भारद्वाज,स्वाति डोभाल,सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि एवम मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी,देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा जी,डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला जी ने सभी उपस्थित मातृ शक्ति को होली पर्व की बधाई एवम शुभकामनाएं दीं।
