उत्तराखंडराजनीति

हरक सिंह व अनुकृति गुसाँई कांग्रेस में शामिल –

Spread the love

उत्तराखंड में आज की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरक सिंह रावत और उनकी बहू अनुकृति गुसाईं कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ पिछले 5 दिनों से चल रही हाई वोल सियासत भी खत्म हो गई है।

बताते चलें कि हरक सिंह रावत को अचानक मंत्रिमंडल से बर्खास्त करते हुए उन्हें भाजपा की सदस्यता से भी 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था। तभी से हरक सिंह कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे, किंतु उनके प्रयासों को हरीश रावत समेत कई नेताओं ने जल्द पूरे नहीं होने दिया। यहां तक कि दिल्ली हाईकमान तक ने भी उनके संलिप्त होने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

IMG 20220121 WA0012 1 1 768x576 1

आखिरकार आज वे अपनी बहू अनुकृति गुसाईं समेत कांग्रेस का दामन थाम गए। बताया गया कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले हरक सिंह ने माफी मांगी, तभी उनकी राह आसान हो सकी। अब माना जा रहा है कि हरक सिंह की बहू अनुकृति को लैंसडाउन सीट से कांग्रेस टिकट दिया जा रहा है। इसके साथ ही हरक सिंह की खिल्ली उड़ा रहे लोगों के मुंह भी बंद हो गए हैं।

बहरहाल अब देखना यह होगा कि हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब क्या नए समीकरण बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *