उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

उत्तराखंड टिहरी झील में डूबने से नाबालिग लड़की की दुःखद मौत, SDRF ने सर्च ऑपरेशन कर बरामद किया शव

Spread the love

उत्तराखंड देहरादून टिहरी गढ़वाल।

दिनाँक 28 फरवरी 2023 को पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक लड़की कल पीपलडाली क्षेत्र में झील किनारे से लापता हुई है, जिसके झील में डूबने की आशंका पर सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी पंकज खरोला के हमराह मय डीप डाइविंग इक्विपमेंट के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

उक्त लापता लड़की की चप्पल झील किनारे मिलने से लड़की की झील में डूबने की संभावना और मजबूत हो गयी। SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

SDRF के डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए लगभग 30 फ़ीट की गहराई में युवती का शव खोज निकाला व किनारे लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक लड़की का नाम :- कुमारी मानसी नेगी उम्र – 15 पुत्र स्वर्गीय श्री प्रीतम सिंह नेगी

पता :- ग्राम – खान्ड , जिला – उत्तराखण्ड

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी पंकज खरोला
2. मुख्य आरक्षी राकेश सिंह
3. आरक्षी पंकज बिष्ट
4. आरक्षी अनिल नेगी
6. चालक जितेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *