रायपुर (देहरादून) क्षेत्र के अपने पहले “रायपुर डाइग्नोस्टिक सेंटर” का हुआ भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड रायपुर देहरादून।
आज दिनांक 26 फ़रवरी 2023 (दिन रविवार) को रायपुर (देहरादून) में “रायपुर डाइग्नोस्टिक सेंटर” को मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य मंत्री- उत्तराखंड डॉक्टर धन सिंह रावत जी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि व प्रदेश प्रवक्ता भा ज पा उत्तराखंड श्री विपिन कन्थोला जी की गणमान्य उपस्थिति में जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य मंत्री- उत्तराखंड डॉक्टर धन सिंह रावत जी ने कहा की ये सम्पूर्ण रायपुर क्षेत्र के लिए आज अत्यंत हर्ष का विषय है की डॉ. अनिमेष कुमार द्वारा संचालित रायपुर डाइग्नोस्टिक सेंटर क्षेत्र की सम्मानित जनता को समर्पित होने जा रहा है। इस सेंटर के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब शहर जाने पर होने वाले अतिरिक्त खर्च व बहुमूल्य समय के व्यय से मुक्ति मिलेगी।साथ ही सेंटर में उपलब्ध अल्ट्रासॉउन्ड,कलर डॉपलर,ईको,एक्स रे,ईसीजी व पैथोलॉजी जैसी स्वास्थ्य सुविधाएँ अत्यंत किफायती दरों में मिलेंगी जो की केंद्र के संचालको द्वारा एक सराहनीय पहल है। केंद्र में बीपीएल परिवारों को समस्त जांचो में मिलने वाली 25% की छूटें, भूतपूर्व व शहीद सैनिकों के परिजनों को विशेष छूट का प्रदान करने का जो निर्णय सेंटर द्वारा लिया गया है वो एक बेहतरीन कदम है।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य विभूतियों में कार्यक्रम अध्यक्ष – एडवोकेट श्रीमान रवि सिंह नेगी, पूर्व सैनिक संस्थापक संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति , डॉ संजय जैन, सीएमओ, देहरादून, कार्यक्रम संचालक : कैप्टन दिगंबर बलूनी, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन उत्तराखंड, श्री प्रशांत डोभाल, मंडल महामंत्री, महेंद्र सिंह पुंडीर रायपुर मंडल महामंत्री, उज्जवल नेगी रायपुर मंडल महामंत्री, त्रिलोक सिंह चौहान विधायक प्रतिनिधि, श्री मोहन लाल खंडूरी वरिष्ठ कार्यकर्ता, डॉक्टर अनिमेष कुमार , श्री बलबीर सिंह रावत, श्री राजेश सिंह राणा (मैनेजर, रायपुर डाइग्नोस्टिक सेंटर), श्री अंकित रौथाण, प्रदेश सह संयोजक, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ट पूर्व सैनिक, श्री राजेश सिंह रावत प्रमुख रहे।
