उत्तराखंडराजनीति

पूर्व सीएम की बेटी का कटा टिकट, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई सरिता आर्य को टिकट, भाजपा ने इन 5 महिला प्रत्याशियों पर लगाया बड़ा दांव

Spread the love

देहरादून। भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची में 59 सीटों के उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। जिनमें पांच महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। वहीं दो सीटों पर सीटिंग विधायक हैं और दो नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य को भी टिकट दिया है। वहीं, खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को मैदान में उतारा गया है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी और सिटिंग विधायक रितु खंडूड़ी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने उनकी जगह यमकेश्वर विधानसभा सीट से रेणु बिष्ट को टिकट दिया है। थराली विधानसभा सीट से विधायक मुन्नी देवी का इस बार भी टिकट काटा गया है।

हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट
भाजपा ने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे स्व. हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया है। इससे पहले हरबंस कपूर के बेटे के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा थी।

चौंपियन की पत्नी को मैदान में उतारा
खानपुर सीट से भाजपा ने कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन को टिकट न देकर उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को मैदान में उतारा है। वर्तमान में चौंपियन इसी सीट पर विधायक हैं। उन्होंने दावा किया था कि इस बार उनकी पत्नी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी।

ये हैं महिला प्रत्याशी
देहरादून कैंट – सविता कपूर
सोमेश्वर – रेखा आर्य
नैनीताल – सरिता आर्य
खानपुर – कुंवरानी देवयानी
यमकेश्वर – रेणू बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *