उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनशिक्षास्वास्थ्य

CM धामी लेंगे कल महत्वपूर्ण बैठक,पीड़ब्लूड़ी सहित ये 9 विभागों के अधिकारी देंगे प्रेजेंटेशन

Spread the love

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 फरवरी को चार धाम यात्रा की व्यवस्था के संबंध में सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।कल सुबह 11 बजे सीएम की अध्यक्षता में चार धाम यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी ।बैठक में पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग,नागरिक उड्डयन विभाग आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास,धर्मस्व संस्कृति, चिकित्सा स्वास्थ्य,पशुपालन विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के वरिष्ठ अधिकारी अपने विभागों का प्रेजेंटेशन देंगे।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा. बीते साल यानी 2022 की चारधाम यात्रा में काफी अव्यवस्थाएं देखने को मिली थी। जिससे सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी. लिहाजा, सरकार इस बार इस तरह की चूक को नहीं दोहराना नहीं चाहती है। यही वजह है कि सीएम पुष्कर धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *