उत्तर प्रदेश में सेना भर्ती रैली आवेदन शुरू; वाराणसी, लखनऊ, आगरा, बरेली, मेरठ, अमेठी ARO में वेकेंसी
उत्तराखंड/देहरादून/उत्तर प्रदेश
सेना भर्ती रैली 2023 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के माध्यम से सेना भर्ती रैली का आयोजन 17 अप्रैल से होना है। इस रैली में भाग लेने हेतु उम्मीदवारों को अपने सम्बन्धित ARO की रैली के लिए 15 मार्च तक पंजीकरण करना होगा।
यूपी में सेना भर्ती रैली की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी। भारतीय थल सेना के उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) के माध्यम से सम्बन्धित जिलों के उम्मीदवारों की अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर जारी इन अधिसूचनाओं के अनुसार, अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), अग्निवीर (ट्रेड्समैन 10वीं पास) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन 8वीं पास) के पदों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन 17 अप्रैल से किया जाना है।
