उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

Maha Shivratri 2023:आज तय होगी केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि

Spread the love

देहरादून/केदारनाथ

आज शनिवार को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से महाभिषेक पूजा शुरू हो जाएगी। मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग द्वारा गर्भगृह में धार्मिक परंपराओं के तहत सभी पूजा-अर्चना की जाएगी। सुबह 8:30 बजे भगवान केदारनाथ की आरती की जाएगी और भोग लगाया जाएगा। सुबह नौ बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल में मंदिर समिति के आचार्यों की पंचांग गणना के लिए बैठेंगे।

इस अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के प्रतिनिधि के तौर केदार लिंग मौजूद रहेंगे। सुबह 9:30 बजे पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन तय कर उसे घोषित किया जाएगा। इसके बाद पूरे दिनभर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं व मंदिर समिति के कर्मियों व महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन होंगे। इसके उपरांत महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रात्रि आठ बजे मंदिर में चार पहर की विशेष पूजाएं शुरू होंगी।

शनिवार को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से महाभिषेक पूजा शुरू हो जाएगी। सुबह नौ बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल में मंदिर समिति के आचार्यों की पंचांग गणना के लिए बैठेंगे। सुबह 9:30 बजे पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन तय कर उसे घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *