उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनबिज़नेसशिक्षाहेल्थ

CM धामी ने सचिवालय में राज्य सहकारी बैंकों से संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Spread the love

देहरादून उत्तराखंड।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंकों की बैठक ली इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की राज्य के पर्वतीय जनपदों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए सहकारिता के क्षेत्र में और प्रयासों की जरूरत है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का आम जन अधिक से अधिक फायदा ले सकें।

इसके लिए ऐसी व्यवस्था की जाय कि एक जैसी प्रकृति की योजनाओं के तहत लोगों को संबंधित विभागों की योजना का लाभ उठाने के लिए मिश्रित लोन लेने की सुविधा मिल सके। सहकारी बैंकों द्वारा एनपीए को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएं। बैंकों को ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने की दिशा में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में और प्रयासों की आवश्यकता है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *