SDM देहरादून दुर्गापाल पहुंचे आंदोलनकारी छात्रों के बीच शहीद स्मारक
उत्तराखंड देहरादून प्रशासन की अपील
देहरादून।
शहीदी स्मारक देहरादून में धरने पर बैठे बेरोजगार आंदोलनकारी युवाओं को उठाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है,लेकिन आंदोलनकारी युवा शहीद स्मारक से उठने को राजी नहीं है, वहीं देर रात एसडीएम देहरादून दुर्गापाल आंदोलनकारी छात्रों को मनाने के लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्थान आंदोलन के लिए नहीं है ऐसे में सभी आंदोलनकारी युवाओं से अपील है कि वह जल्द से जल्द शहीद स्मारक को खाली कर दें.उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से तीन वैकल्पिक स्थान दिए जाएंगे यदि वहां आंदोलन चाहे तो वहाँ कर सकते हैं, ऐसा ना करने पर धारा 144 का उल्लंघन होगा जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी नियमों का उल्लंघन करने पर हर एक प्रदर्शनकारी पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे. जिससे कि आगे कई युवाओं का भविष्य बर्बाद हो सकता है. ऐसे में उन्होंने जल्द से जल्द शहीद स्मारक को खाली करने की अपील की है।
