पटवारी लेखपाल परीक्षा हुई कड़ी सुरक्षा के बीच
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा देहरादून।
आज बेरोजगार संघ के भारी विरोध के बाद आज कड़ी सुरक्षा के बीच पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है. आपको बता दें कि सुबह 11:00 बजे शुरू हुई यह परीक्षा दोपहर एक बजे तक चली. इस दौरान परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया गया. आपको बता दें कि राज्य में इस परीक्षा के लिए कुल 498 केंद्र बनाये गए थे जिसमें यह परीक्षा आयोजित की गई वही सबसे अधिक देहरादून जिले में यह परीक्षा कुल 72 केंद्रों पर हुई।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही वही परीक्षा केंद्रों पर भी 600 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस लगातार नजर बनाये हुए थी। वही, पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई. परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक घूमना प्रतिबंधित रहा
