उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

Spread the love

उत्तराखंड/देहरादून/महाराष्ट्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा किया मंजूर

रमेश बैस बनाए गए महाराष्ट्र के राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद से दे दिया था इस्तीफा।

महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है। इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वहीं बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *