उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षा

भाजपा ने स्वर्गीय प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

Spread the love

उत्तराखंड देहरादून।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में स्वर्गीय प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, की आज सरकार व संगठन के काम अंत्योदय के जिस मूल मंत्र पर क्रियान्वयन हो रहे हैं वो दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद विचारों की देन है. दीनदयाल जी के एकात्म मानव दर्शन को विस्तार से प्रस्तुत किया. आज हम सबको अपने राजनैतिक व सामाजिक जीवन एवं दैनिक कार्यशैली में उनके जीवनचर्या एवं सिद्धान्तों को अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा, रोटी, कपड़ा व मकान की अपनी जरूरतों से अलग हमें समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए भी प्रयास करना चाहिए ।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *