उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनहेल्थ

देहरादून रायपुर में एक मजदूर ने की अपने साथी मजदूर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, आसपास मचा हड़कंप

Spread the love

देहरादून। रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था।बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर दिया। एक के बाद एक हरि राम ने कई वार कर दिए।

इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम मौके से भाग निकला। सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थोड़ी देर पहले हत्यारोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *