यूपी चुनाव से पहले अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल, स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे मौजूद।
लखनऊ-: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में अर्पणा ने बीजेपी का दामन थामा.
इस मौके पर केशव प्रसाद ने कहा कि उनके विचार बीजेपी से हमेशा मिलते रहे हैं इसलिए उनको हमने पार्टी में शामिल किया.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं, काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया ।
बीजेपी ज्वाइन करते ही अपर्णा यादव ने कहा-मैं हमेशा से प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों से प्रभावित रही हूं, मैं भारतीय जनता पार्टी के रोजगार नीतियों और महिलाओं के लिए किए गए काम को लेकर मैंने हमेशा प्रशंसा किया है, मुझे इस बात की खुशी है कि बीजेपी ने मुझे अपने साथ काम करने का मौका दिया ।
इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा ‘ BJP में अपर्णा यादव जी का हृदय से स्वागत करता हूं,
अर्पणा 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर लड़ चुकी हैं। मुलायम सिंह परिवार का अहम हिस्सा होने के बावजूद वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई मानती हैं। तमाम मुद्दों पर पीएम मोदी की तारीफ करती हैं। पिछले कुछ समय से उनके बीजेपी में जाने की चर्चा थी जो आज हकीकत में बदल रही है।
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अर्पणा का जन्म एक जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक मीडिया कंपनी में थे। सपा की सरकार में वह सूचना आयुक्त भी रहे। अर्पणा की मां अंबी बिस्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं। अपर्णा की स्कूली पढ़ाई लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट से हुई है। बताया जाता है कि प्रतीक यादव को वह स्कूल के दिनों से ही जानती थीं। साल-2010 में अर्पणा और प्रतीक की सगाई हुई और दिसम्बर 2011 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए। अर्पणा और प्रतीक की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है।
अर्पणा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था।
सीएम योगी को भाई मानती हैं अर्पणा यादव
अर्पणा यादव सीएम योगी को अपना बड़ा भाई मानती हैं। दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं। यूपी के मुख्यमंत्री बनने से पहले भी योगी आदित्यनाथ की तारीफ अर्पणा यादव करती रही हैं। 2017 से पहले वह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भी आई थीं। इस दौरान उनकी योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई थी। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद अर्पणा यादव और प्रतीक यादव ने वीवीआईपी गेस्ट में उनसे मिलकर बधाई दी थी।
