उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में हो रही जमकर बर्फबारी
उत्तराखंड/देहरादून/उत्तरकाशी
आज एक तरफ जहां मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का कहर जारी है. वहीं आज उत्तराखंड के चार धामों में से एक गंगोत्री धाम में सर्दी की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है. पिछले दिनों उत्तराखंड के कई इलाको में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक व तापमान में भी गिरावट देखी गई. इसके साथ ही कल शाम होते ही गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी देखने को मिली. इससे उत्तराखंड के निचले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
उत्तरकाशी जनपद में बर्फबारी शुरू हो गई है. गंगाघाटी में गंगोत्री, मुखवा, धराली, झाला, सुखी तो वहीं यमुनाघाटी में यमुनोत्री मंदिर सहित कई क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है. वहीं कल सुबह से उत्तरकाशी जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम खराब हो चुका था और दिन होते ही ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी शुरू हुई. वहीं नए वर्ष के तीसरे दिन यमुनोत्री, गंगोत्री, हर्षिल, झाला, सुखी, मां गंगा के मायके में मुखवा में जमकर बर्फबारी हो रही है.
