उत्तराखंडहेल्थ

ऋषिकेश में 140 पर्यटकों समेत 230 कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

ऋषिकेश में 140 पर्यटकों समेत 230 कोरोना पॉजिटिव

ऋषिकेश में मंगलवार को लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में कोरोना का विस्फोट हुआ है।140 पर्यटकों सहित 230 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कोरोना के नए वैरिंएट के मद्देनजर तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में कोरोना जांच बढ़ने लगी है। यमकेश्वर विकास खंड के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को 130 पर्यटकों सहित 144 कोरोना के नए केस आए हैं। बताया कि संक्रमितों में 14 स्थानीय हैं, जिन्हे होम आइसोलेट कर दिया गया है।मुनिकीरेती में कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने मंगलवार को तपोवन चेकपोस्ट पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों का एंटीजन रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को 10 पर्यटक समेत 31 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं, ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि अस्पताल में 274 लोगों ने आरटीपीसीआर कराया था, जिसमें 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमें 18 लोग ऋषिकेश शहर से हैं। 40 संक्रमितो को कोविड दवा किट उपलब्ध करा दी गई है। सभी को होमआइसोलेशन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *