नगर निगम वार्ड 68 कारगिल शहीद बृजमोहन नेगी की माता द्वारा ध्वज फहराया गया
देहरादून वार्ड 68 चक तुनवाला मियावाला।

आज भाजपा महिला मोर्चा रायपुर मंडल एवम वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती अर्चना थपलियाल के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ 74वां गणतंत्र दिवस बसंतोत्सव मनाया गया ।
नगर निगम वार्ड 68 चकतुनवाला मियावाला में बसंतोत्सव के पवन पर्व पर 74वां गणतंत्र दिवस स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में कारगिल शहीद बृमोहन सिंह नेगी की माता जी ने झंडा फहराया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में युवाओं, बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हमें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के साथ साथ अपने वार्ड/ग्राम को भी एक सशक्त और आदर्श वार्ड/ग्राम बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर शहीद बृज मोहन सिंह की माता जी, पूर्व प्रधान राम प्रसाद, पुष्कर चौधरी, सुरेंद्र भंडारी, देवेंद्र सिंह चौहान, दर्शन सिंह बिष्ट, संजय शर्मा, मनोज कठेैत, धन सिंह राणा, शिवा थपलियाल, विपिन कुमार, द्वारिका प्रसाद जोशी, गजेंद्र सिंह रावत, कुलदीप सिंह बिष्ट, श्रीमती सरोजनी सकलानी, श्रीमती शकुंतला गुसाईं, श्रीमती ज्योति, श्रीमती सरिता बहुगुणा, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती सरिता साहनी, श्रीमती शालू थपलियाल, श्रीमती रंजना, श्रीमती सुशीला जोशी, श्रीमती पुष्पा नैथानी, श्रीमती मनीषा नाथ, श्रीमती गजाला सिद्दीकी सहित वार्ड 68 चक तुनवाला मियावाला के सम्मानित महिला, पुरुष , बच्चे उपस्थित थे।
