देहरादून के न्यायालयों में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
देहरादून/उत्तराखंड
हर्ष यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव,देहरादून।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव हर्ष यादव ने देहरादून स्थित न्यायालय परिसर में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देहरादून जनपद के अंदर आने वाले समस्त न्यायालयों ऋषिकेश विकासनगर , डोईवाला, चकराता में 11 फरवरी 2023 को सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें फौजदारी,मोटर दुर्घटना, वैवाहिक समस्या, श्रम,भूमि अर्जन विवाद, दीवानी मुकदमे, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले,वेतन भत्ता, धन वसूली जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी।
आगे उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं वह 10 फरवरी 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर अपने मामलों को रजिस्टर करा सकते है।
