श्रीनगर मेडिकल कॉलेज संविदा कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी का आदेश हुआ जारी
उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वाल।
राजकीय मेंडिकल कॉलेज, #श्रीनगर में संविदा/दैनिक वेतन एव नियत वेतन के माध्यम से तैनात 368 कार्मिकों द्वारा लंबे समय से मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग की जा रही थी। कार्मिकों की मांग पर राज्य सरकार के निर्णय के क्रम में शासन द्वारा मानदेय बढ़ोत्तरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

आशा है कि नए मानदेय से लाभान्वित सभी कार्मिक पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
