उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनस्वास्थ्य

PMO में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने किया जोशीमठ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Spread the love

चमोली।पीएमओ में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल रविवार जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही जेपी कंपनी और उसके आसपास की दरारों का निरीक्षण किया।मंगेश घिल्डियाल ने जोशीमठ के मारवाड़ी स्थित जेपी कंपनी और उसके आसपास की दरारों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मंगेश घिल्डियाल ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा भी रविवार जोशीमठ पहुंचे।यहां पहुंचकर उन्होंने रोपवे के पास आ रही दरारों का निरक्षण किया और साथ ही आपदा सचिव ने शंकराचार्य मठ में आ रही दरारों व आसपास के घरों में दो दिनों के भीतर आई दरारों का भी निरक्षण किया।आपदा सचिव रणजीत सिन्हा ने कहा हैदराबाद से जियो फिजिकल के लिये एक टीम आई हैं, जो सभी दरारों का निरक्षण कर रही है।

इस दौरान आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा हमारी सभी टीमें यहां जांच के लिए पहुंची हैं।अब उनकी रिसर्च बताएगी कि जोशीमठ में हुए भू धंसाव का क्या कारण रहा।उन्होंने कहा रिसर्च औऱ अध्यन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा हम लगाातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं कि क्या क्षेत्र में कोई नई दरारें हैं। दरारों में लगभग 1 मिमी की मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन हम उनकी निगरानी कर रहे हैं।हम एक पैटर्न भी ढूंढ रहे हैं ताकि भविष्य में कोई नुकसान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *