उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम बोले-‘उत्तराखंड राज्य को बनाएंगे ग्लोबल स्टेट’

Spread the love

अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश को जी-20 के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है जो उत्तराखंड के लिए भी बेहद अच्छा अवसर है। इसका लाभ उठाते हुए सभी को मिलकर उत्तराखंड को ग्लोबल राज्य बनाना होगा।

उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में संगठनों के गठन का कार्य चल रहा है। इसके लिए वे हर जिले में पहुंचकर खुद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। कहा कि भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन व सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

शुक्रवार को पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि अल्मोड़ा में हमारा संगठनात्मक प्रवास है। संगठन का विस्तार किया जा रहा है। संगठन में सभी जाति, धर्म के लोगों को शामिल किया जाएगा।

वहां पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप विष्ट, सांसद अजय टम्टा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *