उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनशिक्षास्वास्थ्य

लेखपाल पेपर लीक मामला अब तक चार आरोपी को एस टी एफ ने किया गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून।

लेखपाल पेपर लीक खुलासा एसटीएफ ने की बड़ी कार्यवाही।

आयुष अग्रवाल एसटीएफ एसएसपी

लोक सेवा आयोग उत्तराखंड द्वारा विगत चार दिन पूर्व आयोजित लेखपाल की परीक्षा के प्रश्न पत्र लिक होने के आरोप में उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि आयोग के अति गोपन अनुभाग में नियुक्त अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने अपने कार्यालय से प्रश्न पत्र लिक किया और अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर लिक प्रश्न पत्र राजपाल व संजीव को उपलब्ध कराया जिसके एवज में उन्हें नगद राशि प्राप्त हुई। प्रश्नपत्र लेने के बाद संजीव तथा राजपाल ने राजकुमार व अन्य के माध्यम से कई प्रश्न पत्रों को कई अभ्यर्थियों में बांटकर उनको बिहारीगढ़ के पास स्थित माया अरुण रिजॉर्ट व अन्य स्थानों में एक साथ पढ़ाया। आगे एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि जांच पड़ताल के आधार पर अभी तक 35 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र पाने की सूचना मिली है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आउट प्रश्न पत्र की प्रतियां व प्रश्न पत्र लिक कर अवैध रूप से कमाए गए 22 लाख ₹50 हजार रुपये अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी से बरामद किया गया।

आपको बता दें कि पूर्व में यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाने जाने पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पेपर लीक करने वाले माफियाओं के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाने को दिशा निर्देश दिया गया था।

आयुष अग्रवाल एसटीएफ एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *