उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीय

धामी कैबिनेट की जल्द होगी बैठक,ये है कारण

Spread the love

देहरादून।

जोशीमठ भू-धंसाव मामले पर राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है अब इस मामले में जल्द ही राज्य सरकार ने आपात कैबिनेट बैठक बुलाने पर भी फैसला किया है।इस कैबिनेट बैठक में जोशीमठ को लेकर कुछ जरूरी निर्णय लिये जा सकते हैं।इस इस क्षेत्र में चलने वाले पावर प्रोजेक्ट्स और आपदा प्रभावितों को लेकर कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं।

जोशीमठ में मौजूदा स्थितियों को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी। सुबोध उनियाल ने कहा जोशीमठ मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा इससे पहले ही राज्य सरकार जोशीमठ में अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक कर चुकी है और मौके पर अधिकारियों की तैनाती भी की गई है और साथ ही जल्द ही प्रभावितों की राहत राशि बढ़ाने पर भी पुनर्विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *