उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीय

केदारनाथ हेली सेवा का अनुबंध खत्म, नए सिरे होंगे टेंडर

Spread the love

रुद्रप्रयाग।

चारधाम यात्रा के दौरान केेदारनाथ हेली सेवा का अनुबंध समाप्त होने से नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। आगामी चारधाम यात्रा से पहले हेली सेवा संचालन के लिए एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा।

वर्ष 2020 में यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हैलीपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालन के लिए नौ एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया था। इससे पहले यूकाडा की ओर से हर साल एविएशन कंपनियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती थी। इसमें कई बार टेंडर में समय लगने से हेली सेवा का संचालन में भी देरी होती थी। 2022 में नौ कंपनियों के साथ अनुबंध की अवधि खत्म हो गई है। अब यूकाडा ने नए सिरे से एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध के लिए टेंडर की कवायद शुरू कर दी है।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार भी एविएशन कंपनियों के साथ आगामी तीन साल के लिए अनुबंध किया जाएगा। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हेली सेवा संचालन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जाएंगी। –

*दिलीप जावलकर, सचिव नागरिक उड्डयन*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *