अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखेलराष्ट्रीय

INDIA VS SRI LANKA 3rd T20 : आज निर्णायक तीसरा टी20 मैच

Spread the love

राजकोट

श्रीलंका (INDIA VS SRI LANKA 3rd T20) को शनिवार को निर्णायक तीसरे टी20 मैच में हराने के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों और शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को पिछले मैच की हार से उबरकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में 16 रन से हार गई।

युवा तेज गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन हार का प्रमुख कारण रहा लेकिन उमरान मलिक और शिवम मावी को बखूबी पता है कि उन्हें इससे काफी कुछ सीखने को मिला है। उनकी खराब लाइन और लैंग्थ का श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बखूबी फायदा उठाया। चोटों से उबरकर टीम में लौटे बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दो ओवरों में पांच नोबॉल डाली. वह पहले ओवर में लगातार तीन बार क्रीज से बाहर रहे और टी20 में नोबॉल की हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की इस सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच 7 जनवरी (शनिवार) को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 6.30 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *