देहरादून उत्तराखण्ड आगामी दिनों में रहेगा मौसम साफ
उत्तराखंड/देहरादून।
उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम साफ होने वाला है तापमान में इजाफे के साथ ही कोल्ड वेव की कंडीशन खत्म होगी निदेशक मौसम विभाग ने बताया ।
कि मैदानी जिले जो कोहरे से कांप रहे थे उन्हें कोहरे से निजात मिलेगी जबकि 12 जनवरी के बाद राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर आ रहा है इसका असर पूरे पहाड़ में दिखेगा और पहाड़ में ऊंचाई वाले जिलों में मध्यम बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है मौसम विभाग के निदेशक ने बताया है कि न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होगा इससे सर्दी से कुछ राहत मिलेगी
विक्रम सिंह निदेशक मौसम विभाग
