उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुईं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य

Spread the love

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि श्रीमती सरिता आर्य भाजपा के मुख्यालय पहुंची थी, वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें कि सरिता आर्य ने पिछले दिनों कहा था कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देगी तो वह जरूर बीजेपी में जाएंगी, इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने के पूरे आसार लग रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक सरिता आर्य पिछले दिनों से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं, उनकी नाराजगी की बड़ी वजह राज्य की तीरथ सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य को कांग्रेस में शामिल होना था, दरअसल यशपाल आर्य अपने विधायक बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में वापस आने से नैनीताल सीट पर टिकट के समीकरण काफी विकट हो गए वर्ष 2012 से 2017 तक नैनीताल सीट से कांग्रेस टिकट पर विधायक रह चुकीं सरिता आर्य की इस बार भी मज़बूत दावेदारी थी, हालांकि संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था। इस बीच सरिता आर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *