उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

जंगल पार्टी’ में बाघ की एंट्री, युवक को उठाकर ले गया

Spread the love

नैनीताल समाचार

जंगल किनारे  बैठकर शराब  तीन युवकों को शराब पीना भारी पड़ गया। तीनों युवक जब शराब पीने में मशगूल थे, इसी दौरान जंगल से निकल कर बाघ उनके बीच आ धमका और एक युवक को खींचकर घने जंगल की ओर ले गया। वन विभाग और पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर युवक के शव को जंगल से बरामद कर लिया। रविवार को  शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।  जानकारी के अनुसार शनिवार को मोहल्ला खताड़ी निवासी नफीस अपने आने दो दोस्त मोहम्मद शमी  और  रवि नेगी के साथ स्कूटी से मोहान क्षेत्र में घूमने गया था। इसी दौरान तीनों को पार्टी करने की सूझी और धनगढ़ी गेट के निकट जंगल किनारे स्कूटी रोककर तीनों कॉकटेल पार्टी करने लगे। देर तक  तीनों पार्टी करने में मशगूल रहे। जब तीनों पार्टीबमे रमे हुए थे। इसी दौरान अचानक जंगल से एक बाघ उनके सामने आ धमका। तीनों इससे पहले संभल पाते बाघ ने अचानक से नफीस को जबड़े में दबोच लिया और घने जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया। इस दौरान अन्य दो युवकों ने भागकर जान बचाई और एक  डंपर में शरण ली। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत  वनकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों पनोद के समीप जंगल किनारे  बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान जंगल से आये  बाघ ने नफीस को पकड़ लिया और उसे घसीटकर घने जंगल की ओर ले गया। इसके बाद नफीस को खोजने के लिए टीम ने सर्च अभियान चलाया , लेकिन रात अधिक होने के कारण टीम को कोई सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह टीम ने एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया तो पलोद नाले के धुलवा बीट के पास झाड़ियों में नफीस का शव बरामद हुआ। वन विभाग के अनुसार बाघ की लगातार गतिविधियों के चलते सीटीआर प्रशासन ने इस क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई थी। वही वन विभाग ने कहा है कि मृतक के दोनों दोस्तों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *