देहरादून महानगर द्वारा आयोजित 16 दिसंबर विजय दिवस, कार्यक्रम नथुवाला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया
देहरादून । महानगर द्वारा आयोजित 16 दिसंबर विजय दिवस, कार्यक्रम नथुवाला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता – कर्नल (रिटा०) अजय कोठियाल KC,SC,VSM, गढ़ शिरोमणि | मुख्य अतिथि- श्रीमान ललित बड़ाकोटि जी, प्रांत संयोजक ग्राम विकास, उत्तराखंड प्रांत | विशिष्ट अतिथि – श्रीमान शिशुपाल सिंह रावत जी , प्रधानाचार्य , विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नथुवाला, | देहरादून महानगर अध्यक्ष- मेजर (रिटायर्ड) महावीर सिंह रावत जी | प्रांत कोषाध्यक्ष – सूबेदार एसकेटी क्लर्क (रिटायर्ड) नरेंद्र कुमार गुरुंग , प्रांत महासचिव – पूर्व सैनिक देवेंद्र डोभाल जी, कार्यक्रम में उपस्थित रहे |
संगठन गीत तत्पश्चात दीप प्रज्वलित एवं शहीदों को नमन किया | विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी के मनमोह लिया | उसके बाद 1971 युद्ध में भाग लिए पूर्व सैनिकों को अतिथियों द्वारा साॕल ओढ़ा कर सम्मानित किया | प्रांत महासचिव जी द्वारा संगठन की जानकारी दी | मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन हुआ | अंत में महानगर अध्यक्ष जी द्वारा आशीर्वचनो के साथ जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |
