उत्तराखंडराजनीति

धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर,अवैध मजार ध्वस्त

Spread the love

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक में बरसों पहले बनी एक अवैध मजार को राजस्व प्रशासन की टीम ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि इस धर्मस्थल की जब जांच की गई तो दस्तावेजों में यह चारागाह में निर्मित पाया गया।इस मजार का निर्माण 20 साल पहले किया गया था।

पौड़ी एसडीएम आकाश जोशी ने पूरी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कल्जीखाल ब्लॉक के गांव चिलोली की सरहद में एक मजार चारागाह भूमि पर बनी थी। राजस्व रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को मजार को ध्वस्त कर दिया गया।चारागाह वाली भूमि पर किसी तरह भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है।यह अतिक्रमण की श्रेणी में आता है।

हालांकि, इस मजार के पास विधायक निधि से एक टिनशेड निर्माण को लेकर भी सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से चर्चाएं हो रही है।पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी से संपर्क करने पर दूरभाष पर बताया कि उन्होंने किसी धर्मस्थल को बनाने के लिए कोई निधि नहीं दी है। मंडल अध्यक्ष ने इस संबंध में यहां एक टिनशेड स्थानीय लोगों के धूप और बारिश से बचने के लिए बनाने का प्रस्ताव दिया था।

पोरी ने कहा कि मणधार में उन्होंने विधायक निधि से दो लाख की धनराशि टिनशेड निर्माण के लिए स्वीकृत की।विधायक ने कहा कि कुछ मीडिया खबरों में इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है और उसे दूसरा रंग देने की कोशिश की जा रही है, जो कि सही नहीं है।

कल्जीखाल ब्लॉक में बरसों पहले बनी एक मजार को राजस्व प्रशासन ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। बताया गया है कि जब मजार की जांच की गई तो दस्तावेजों में यह चारागाह में निर्मित पायी गई। इसे प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए बुधवार को यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस संबंध में डीएम ने भी पौड़ी के एसडीएम से रिपोर्ट मांगी थी। बताया जा रहा है कि यह मजार करीब 20 साल पहले बनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *