अभिभावक अपने बच्चों को लेने स्कूल गए तो वहां शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। तैयारियों के बीच बच्चों को पढ़ाया भी जा रहा था। इसके चलते उन्हें दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सरकारी स्कूल में शादी समारोह का आयोजन सही नहीं है।
नियमों को ताक पर रखकर कैंट बोर्ड ने अपने कैंट जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर में शादी समारोह की अनुमति दे दी। इससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। अभिभावकों ने कैंट बोर्ड के इस रवैये पर नाराजगी जताई। वहीं, शिक्षा विभाग के नियमानुसार किसी भी सरकारी स्कूल में ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध है।
कैंट जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि वे मंगलवार दोपहर अपने बच्चों को लेने स्कूल गए तो वहां शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। तैयारियों के बीच बच्चों को पढ़ाया भी जा रहा था। इसके चलते उन्हें दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सरकारी स्कूल में शादी समारोह का आयोजन सही नहीं है।