उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

दुर्घटना में शहीद पीआरडी जवानों के परिवार को मृतकाश्रित कोटे में भर्ती करने का किया जायेगा प्राविधान- मंत्री रेखा आर्या

Spread the love

अगले स्थापना दिवस तक दुर्घटना में शहीद पीआरडी जवानों के परिवार को मृतकाश्रित कोटे में भर्ती करने का किया जायेगा प्राविधान- रेखा आर्या

देहरादून

 

पीआरडी का मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने किया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

महिला भर्ती में न्यूनतम 30% महिला कोटा किया जायेगा निर्धारित-रेखा आर्या*

कोरोना काल में शहीद हुए PRD जवानों के परिजनों को वितरित की गई आर्थिक सहायता राशि

देहरादून

आज पीआरडी मुख्यालय में प्रांतीय रक्षक दल का प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे विभागीय मंत्री रेखा आर्या बतौर मुख्य अतिथि शिरकत हुई।इस दौरान PRD जवानों द्वारा शानदार रेतिक परेड आयोजित की गई साथ ही इस अवसर पर PRD के लोगो एवम् ध्वज का अनावरण भी किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कोरोना काल में शहीद हुए PRD जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि भी वितरित की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हम पीआरडी जवानों के लिए नवीनतम, सहायक और सशक्त करने वाले निर्णय लेंगे।साथ ही अगले स्थापना दिवस तक दुर्घटना में शहीद जवानों के परिवार को मृतकाश्रित कोटे में भर्ती करने का प्राविधान किया जाएगा।

कहा कि यह देखना बेहद सुखद रहा कि आपने कम समय में तैयारी कर शानदार परेड का आयोजन किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे पीआरडी जवानों ने कोरोना काल, चारधाम यात्रा जैसी विषम परिस्थितियों में बेहतरीन कार्य किया है। कहा कि मानदेय में परिवर्तन हुआ और आज हमारे जवानों को सम्मानित धनराशि मिल रही है। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पुलिस विभाग के सहयोग से लेकर, आपदा, तीर्थ यात्रा इत्यादि में PRD जवानों का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे जवान अपने प्रदेश के अलावा पड़ोसी प्रदेशों में भी चुनाव के समय की शांति व्यवस्था का जिम्मा बखूबी निभाते हैं। हमारे जवानों का यात्रा सीजन में रुके मानदेय का भुगतान करवाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है जिसके लिए विभाग ने पहली बार पुनर्वियोग बजट पेश कर इसके निस्तारण का कार्य किया है।

वही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार पीआरडी जवानों को 300 दिनों का रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभी विभाग मे कुल 9300 PRD जवानों की तैनाती है जिसमे महिला जवानों की संख्या लगभग 600 है इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही महिला भर्ती में न्यूनतम 30% महिला कोटा निर्धारित किया जाएगा और महिला जवानों के लिए प्रसूति अवकाश की अनुमन्यता सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *