उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

देहरादून के दून अस्पताल में बनेगा पैलेएटीव केयर यूनिट

Spread the love

देहरादून –  दून अस्पताल मैं जल्द ही पैलिएटिव केयर यूनिट बनने जा रही है जिसका सीधा फायदा कैंसर से जूझ रहे मरीजों को मिलेगा कैंसर के गंभीर मरीज जो अंतिम चरण में पहुंच जाते हैं उनको अब दर्द से जूझना नहीं पड़ेगा इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से दून असपताल में पैलिएटिव केयर यूनिट की स्थापना की जा रही है पैलिएटिव केयर यूनिट में कैंसर विशेषज्ञों के साथ ही एनेस्थेटिस्ट और मनोचिकित्सक न सिर्फ कैंसर मरीज को असहनीय दर्द से राहत देंगे बल्कि मरीजों की देखभाल करने में भी आसानी होगी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ यूसुफ रिजवी ने बताया मरीजों को बीमारी के अंतिम और चौथे चरण में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है इसके लिए दून अस्पताल में पैलिएटिव केयर यूनिट की स्थापना की जा रही है इसमें 20 से अधिक बेड की व्यवस्था होगी दून अस्पताल पहला सरकारी अस्पताल होगा जहां यह सुविधा कैंसर मरीजों को मिल पाएगी।

डॉ यूसुफ रिजवी, चिकस्ता अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *