उत्तराखंडधार्मिकपर्यटन

आज होगा प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मेले का आयोजन

Spread the love

पौड़ी। पाबौ ब्लॉक का प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मेला शनिवार 3 दिसंबर को आयोजित होगा। जिसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।किसी समय यह मेला अपने पशुबलि के लिए प्रसिद्ध था। तब पशुबलि को रोकने के लिए कई सामाजिक संगठनों द्वारा जनजागरूता अभियान चलाकर बमुश्किल उसे साप्तविक पूजा और मेला का भव्य रूप प्रदान किया गया, जो कि अब क्षेत्र में पूरे सौहार्द के साथ आयोजित होता है। इसके बाद भी जिला व पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की कोताही बरतने को तैयार नहीं है।

पाबौ ब्लॉक में प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मेले को लेकर पूरी हो गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से एसएसपी ने मेला क्षेत्र को दो सेक्टरों में बांटा है। पूरे मेला क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

एसएसपी श्वेता चौबे ने क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात किया है। मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चाक चौबंद करने के लिए उसे 2 सेक्टरों में बांटा है। जिसमें एक कोतवाल समेत 2 महिला व 4 पुरूष एसआई, 1 यातायात एसआई, 7 मुख्य आरक्षी, 24 आरक्षी, 4 महिला आरक्षी, 18 होमगार्ड तथा 20 पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक और काबीना मंत्री डा. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बहुद्देशीय शिविर भी लगाये जाएंगे।जिसमें लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी।बता दें बूंखाल कालिंका का प्रसिद्ध मेला राठ क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की आस्था का मेला है।इस दिन ग्रामीण देवी को आस्था के पुष्प अर्पित करते हैं।कभी यहां पशु बलि होती थी लेकिन अब सिर्फ सात्विक पूजा ही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *