उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

हेमा पुरोहित ने आज कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Spread the love

उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड सेवादल की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने आज पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिडिया से मुखातिब हेमा पुरोहित ने बताया कि प्रदेश में जितने भी ज्वलंत मसले हैं उनको लेकर सेवादल सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध करेगी  साथ ही कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामला, विधानसभा बैक डोर भर्ती समेत तमाम मसलों को लेकर सेवादल मुखर रहेगा।  हालाकि उन्होंने कहा है की उनके सामने कोई चुनौती नहीं है लेकिन संगठन के लोगों को एकजुट रखना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

हेमा पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *